Friday, 30 August 2013

कुर्मी कलम


















छत्तीसगढ़ के कुर्मी रचनाधर्मियों को एक मंच पर लाने के लिए कुर्मी कलम के नाम से एक पत्रिका का प्रकाशन किया गया है। जिन सामाजिक-साहित्यिक बंधुओं को यह पत्रिका चाहिए या आगामी अंकों के लिए जो अपनी रचनाएं पे्रषित करना चाहते हैं, वे संपर्क कर सकते हैं-
सुशील भोले
म. नं. 41-191, डॉ. बघेल गली,
संजय नगर (टिकरापारा), रायपुर (छ.ग.)
मोबा. नं. 080853-05931, 098269-92811
ईमेल - sushilbhole2@gmail.com

Thursday, 29 August 2013

बर्छिहा जी की जयंती पर मेरा वक्तव्य...


प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अनंतराम बर्छिहा की 123 वीं जयंती के अवसर पर बुधवार 28 अगस्त 2013 को नूतन उच्चतर माध्यमिक शाला टिकरापारा, रायपुर के प्रांगण में एक गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पद्मश्री डॉ. महादेव प्रसाद पांडे एवं रामाधार तिवारी के आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में अनंतराम बर्छिहा के परिवार वालों के साथ ही साथ मोहल्ला के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों से खचाखच भरे इस आयोजन में मेरा वक्तव्य एवं कवितापाठ।

Tuesday, 27 August 2013

लइकई के हांसी...














तैं कहां गंवा गेस मोर लइकई के हांसी
सुरता कर देथे मोला अब तोर रोवासी......

कन्हैया कस महूं ह फुदर-फुदुर रेंगव
मंद पिये कस फेर भुदरुस ले गिरंव
महतारी ह धरा-रपटा उठावय
ठउका कूदे हस कहिके हंसावय
फेर पलथिया के झड़कंव मैं बासी.......

थोरके बाढ़ते मैं फुतकी म खेलंव
पावडर कस देंह भर उही ल चुपरंव
घर-घुंदिया कभू ते सगा-पहुना खेलन
गुठलू ल फोर के चिरौंजी ल रांधन
घानीमुंदी किंजरत फेर आवय मतासी........

पीपर छइहां म इब्भा हम खेलन
कभू-कभू बांटी अउ भौंरा रट्ठोवन
डंडा-पचरंगा ते कभू खेलन खुडवा
कभू-कभू गम्मत कस बनन हम बुढ़वा
ये सब उछाह ल आज लगगे फांसी.......

सुशील भोले
डॉ. बघेल गली, संजय नगर (टिकरापारा), रायपुर (छ.ग.)
मो.नं. 080853-05931, 098269-92811
फेसबुक - https://www.facebook.com/kavisushil.bhole
ईमेल - sushilbhole2@gmail.com

Sunday, 25 August 2013

कमर छठ : कार्तिकेय जन्मोत्सव...


आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष छठ को समूचे छत्तीसगढ़ में कमर छठ का पर्व उत्साह पूर्ण माहौल में मनाया जा रहा। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के ज्येष्ठपुत्र कार्तिकेय के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
कमर छठ संस्कृत भाषा के कुमार षष्ठ का छत्तीसगढ़ी अपभ्रंश है। आप लोगों को तो ज्ञात ही होगा कि समूचे देवमंडल में केवल कार्तिकेय को ही कुमार कहा जाता है। इसीलिए माताएं इस दिन सगरी बनाकर भगवान शिव और पार्वती की पूजा करती हैं और उनके पुत्र (कार्तिकेय) के समान श्रेष्ठ पुत्र (संतान) की कामना करती हैं।
ज्ञात रहे कि छत्तीसगढ़ की मूल संस्कृति, जिसे मैं आदि धर्म कहता हूं वह सृष्टिकाल, युग निर्धारण की दृष्टि से कहें तो सतयुग की संस्कृति है, जिसे उसके मूल रूप में लोगों को समझाने के लिए हमें फिर से प्रयास करने की आवश्यकता है, क्योंकि कुछ लोग यहां के मूल धर्म और संस्कृति को अन्य प्रदेशों से लाये गये ग्रंथों और संस्कृति के साथ घालमेल कर लिखने और हमारी मूल पहचान को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।
सुशील भोले
संस्थापक, आदि धर्म सभा

Wednesday, 21 August 2013

रात गजब अंधियारी हे...













रात गजब अंधियारी हे, अउ अंधरा के पहरादारी हे
सोन चिरइया सुसकत हावय, कइसे ये दुनियादारी हे....

रायपुर ले दिल्ली तक मचे हे, चोरो-बोरो अउ हाहाकार
रकम-रकम के गरकट्टा हें, तब ले होथे जय-जयकार
चारों मुड़ा बस लूट-खसोट, अउ अपनेच घर बटमारी हे...

हर थाना म संडा-पंडा, सत्ता के सरी लठेंगरा हें
चोरहा संग मितानी बदथें, सिधवा बर जबर लुटेरा हें
रक्षक के अब भेस बदलगे, भक्षक वोकर चिन्हारी हे..

उज्जर-उज्जर कपड़ा-लत्ता, फेर मन बिरबिट करिया हे
राज मारग म बेटी मन के, इज्जत चिरहा फरिया हे
मुखिया मन के मुच-मुच बोली, फेर पीठ म छूरी-कटारी हे...

सुशील भोले
डॉ. बघेल गली, संजय नगर (टिकरापारा), रायपुर
मो.नं. 080853-05931, 098269-92811
ईमेल - sushilbhole2@gmail.com

Tuesday, 20 August 2013

शिवलिंग प्रागट्य दिवस

आज श्रावण पूर्णिमा को भगवान  शिव का लिंग रूप में प्रागट्य हुआ था। इस पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं....

Sunday, 18 August 2013

छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की स्मारिका

छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पांचवें स्थापना दिवस पर 14 अगस्त 2013 को संस्कृति विभाग के सभागार में श्री बृजमोहन अग्रवाल संस्कृति एवं शिक्षा मंत्री के मुख्यआतिथ्य में आयोग की वार्षिक स्मारिका का विमोचन हुआ। इस अवसर पर राजभाषा आयोग के अध्यक्ष दानेश्वर शर्मा, सचिव पद्मश्री डा. सुरेन्द्र दुबे, संपादक मंडल के सुशील भोले, जागेश्वर प्रसाद सहित पूरे प्रदेश भर से आये कवि एवं साहित्यकार उपस्थित थे।