Friday, 18 April 2014

बाय होगे जी...















टोपी लगाथे अउ झंडा हलाथे, बड़ा बाय होगे जी
अरे बाय होगे जी, टूरा लेडग़ा ल जाने काय होगे...

संसद के रस्ता अब सबला सुहाथे
लुड़ू-बुचु सबो झन उही तनी जाथे
सिधवा बर छेंका अउ ठगुवा बर झांय होगे जी...

जनता के सेवा अब चुल्हा म चल दिस
जेने बनीस संगी, उही ल हुदर दिस
अब बदला भंजाय के, ये तो उपाय होगे जी...

मोर खेदू-बिसाहू मन उमियाय परे हें
ये पैडगरी रद्दा ल कबिया के धरे हें
बिच्छल हे भुइयां, तभो उंकर बर ठांय होगे जी...

 सुशील भोले 
 संजय नगर, रायपुर (छ.ग.)
 ई-मेल -  sushilbhole2@gmail.com
 मो.नं. 080853-05931, 098269-92811

Friday, 11 April 2014

भारत-भास्कर अवार्ड 2014



मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छ्त्तीसगढ़ से प्रकाशित दैनिक "भारत-भास्कर" की ओर से साहित्य के क्षेत्र में रचनात्मक योगदान के लिए भारत-भास्कर एवार्ड-2014 छत्तीसगढ़ के चर्चित कवि संजय अलंग Sanjay Alung को वरिष्ठ साहित्यकार और पूर्व डीजीपी, छत्तीसगढ़ विश्वरंजन Vishwa Ranjan जी के मुख्य आतिथ्य में दिया जायेगा।
इसी क्रम में पत्रकारिता हेतु श्री जयशंकर प्रसाद "नीरव", फोटो जर्नलिज़्म के लिए श्री विनय शर्मा, छत्तीसगढ़ की पहली वीडियो फिल्म के निर्माता और वरिष्ठ रंगकर्मी श्री जलील रिज़वी, बाल कलाकारों और मुखौटों के माध्यम से बाल कलाकारों के बीच सक्रिय श्री विभाष उपाध्याय, छत्तीसगढ़ी साहित्य के लिए श्री सुशील भोले (Kavi Sushil Bhole) रायपुर, समाज सेवा के लिए गौ सेवक फैज़ खान, संगीत के लिए 23 साल से मुकेश को गाने वाले शरद अग्रवाल और अभिनय के लिए श्री शिवकुमार दीपक जी को भी यह अवार्ड दिये जा रहे हैं ।
सिविल लाईन, रायपुर स्थित वृंदावन सभागार में 23 अप्रैल 2014 को संध्या 6 बजे से आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में आप सब सादर आमंत्रित हैं....

Tuesday, 8 April 2014

फोटो तकनीक और सुशील भोले..

 झलमला, बालोद के मित्र मुकेश सिंह राजपूत के मोबाइल फोटो तकनीक के माध्यम से... मेरे ये फोटो...









Monday, 7 April 2014

जंवारा विसर्जन....

छत्तीसगढ़ में नवरात्र के अवसर पर माता जी की नौ दिनों तक पूजा-उपासना कर अंतिम दिन जंवारा विसर्जन करने की परंपरा है...आज सुबह से ही रायपुर के विभिन्न स्थनों से जंवारा के साथ ही बाना-सांग उठाये भक्तों की टोली देखने मिल रही है.....


Sunday, 6 April 2014

रामफल...



यह रामफल है। अभी पिछले रविवार को मैं गांव गया था, तो अचानक बाड़ी में रामफल को देखकर उसे कैमरे में कैद कर लिया। मित्रों, हमारे यहां एक सीताफल भी होता है, उस फल का बाहरी आवरण दानेदार होता है, लेकिन रामफल का बाहरी आवरण चिकना होता है, बेल की तरह। बाकी पेड़, पत्ता और फल के अंदर का बीज लगभग एक जैसा होता है।
रामफल मीठा, खट्ठा और कषैला होता है। रामफल खून के दोषों को दूर करने वाला, कफ-वात का बढ़ाने वाला, जलनकारी, प्यास लगाने वाला, पित्त को कम करने वाला और संकोचक है। रामफल के फल का रस भारी तथा कीटाणु को मारने वाला है। अतिसार रोग तथा पेचिश के रोग में इसके रस को पिलाने से बहुत लाभ मिलता है। इसके फल को खाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। रामफल की जड़ को अपस्मार (मिर्गी) से पीड़ित व्यक्ति को सुंघाने पर रोगी के मिर्गी का दौड़ा पड़ना रुक जाता है। रामफल की छाल एक प्रभावशाली संकोचक (सिकुड़न वाले) पदार्थ होते हैं। 

मतदान अवश्य करें...















मित्रों,
भारतीय लोकतंत्र की मजबूती और समृद्धि के लिए इस लोकसभा चुनाव में मतदान अवश्य करें।
यदि आप अपने क्षेत्र के किसी भी प्रत्याशी को जन अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं मानते हैं, तो चुनाव आयोग द्वारा प्रदत्त अधिकार *नोटा* (इनमें से कोई नहीं) का प्रयोग करें।
धन्यवाद,
सुशील भोले
रायपुर (छत्तीसगढ़)
मोबा. नं. 080853-05931, 098269-92811

Friday, 4 April 2014

दलबदलू...


















सब इधर से उधर, अब आ-जा रहे हैं
जिन्हें देते थे गाली, उन्हें गले लगा रहे हैं
नीति और ईमान की, खूब होती थीं बातें
चुनावी-टिकट के लिए सब भुलाये जा रहे हैं
                                                     * सुशील भोले