Friday, 4 April 2014

सपनों का लबादा...















तुम मुझे वोट दो मैं तुम्हें वादा दूंगा
महंगाई पहले से भी ज्यादा दूंगा
क्यूं फकत भ्रष्टाचार की बातें करते हो
मैं  फिर तुम्हें सपनों का लबादा दूंगा
                                      * सुशील भोले

Monday, 31 March 2014

चितावर माता...

चैत्र नवरात्र की पूर्व संध्या पर रविवार 30 मार्च 2014 को ग्राम-झिरिया-कामता, विकासखंड-सिमगा, जिला-बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़) स्थित चितावर दाई जाने का अवसर प्राप्त हुआ।

ज्ञात रहे यहां पर एक प्राकृतिक जलस्रोत वाला कुंड है, जिसमें अर्द्धनारीश्वर की प्रतिमा स्थापित है। इस कुंड में पानी भरे रहने तथा समीप में ही बहती छोटी नदी के साथ उसका संपर्क होने के कारण कई जीव-जंतु कभी-कभार उस कंड में आकर अर्द्धनारीश्वर की प्रतिमा से लिपट जाते हैं। मैं जिस समय वहां गया एक सर्प उस प्रतिमा पर चढ़ा हुआ था। उसके शरीर का आधा भाग पानी में और आधा भाग प्रतिमा पर था। मेरे पास उस समय कोई अच्छा केमरा नहीं था, फिर भी अपने मोबाइल के द्वारा उसका चित्र लेने का प्रयास किया।

ज्ञात रहे यह स्थल एक पूरा धार्मिक स्थल के रूप में विकसित हो चुका है, जहां श्रद्धालु नियमित रूप से आते हैं। साथ ही यहां मेला आदि का आयोजन भी होते रहता है।



Friday, 28 March 2014

रतिहा अब नीक लागय...

(दोनों फोटो गूगल से)

























लाहकत हे भोंभरा अउ घाम, छइहां अब नीक लागय
अंगरा बन उसनत हे चाम, रतिहा अब नीक लागय....

जुड़-जुड़ बोलथे अब चंदा-चंदैनी
मन होथे मिल लेतेंव लगाके निसैनी
सुरुज के सुरता झन करा, लपरहा बर खीक लागय...

कइसे पहाही ये जेठ-बइसाख ह
जिनगी जहर होगे अउ जीये के आस ह
तरा-ररा चुहथे पछीना, ये नून के बड़े ढीक लागय...

गरती हे आमा अउ अमली झरती
टोटा जुड़वाय बर माटी के करसी
भइंसा म चढ़के तउंरई, तरिया अब नीक लागय...

सुशील भोले 
म.नं. 54-191, डॉ. बघेल गली,
संजय नगर (टिकरापारा) रायपुर (छ.ग.)
मोबा. नं. 080853-05931, 098269-92811
ईमेल -  sushilbhole2@gmail.com

Tuesday, 25 March 2014

जय हो दाई....

ये सभी चित्र उपकार संघ सोनारी, जमशेदपुर-टाटानगर (झारखंड) द्वारा पिछले वर्ष 2013 के  चैत्र नवरात्र के अवसर पर निकाले गये जंवांरा विसर्जन के  हैैं, जो छत्तीसगढ़ की मूल संस्कृति को सुदूर प्रदेशों में भी जीवंत बनाये हुए हैं। उन्हें और उनके प्रयासों को नमन... जय माता दी...







Sunday, 23 March 2014

त्रिवेणी संगम साहित्य समिति का आयोजन....

त्रिवेणी संगम साहित्य समिति, नवापारा-राजिम द्वारा गायत्री मंदिर राजिम के सभागार में रविवार 23 मार्च 2014 को आयोजित हास्य कवि सम्मेलन की झलक ......





देशबंधु में... पत्थर-पत्थर....

दैनिक देशबंधु के 23 मार्च 2014 के अवकाश अंक में प्रकाशित मेरा गीत... पत्थर-पत्थर बोल रहा है.....

Friday, 21 March 2014

नोटा का सोटा...















फिर  हमारे क्षेत्र में उछला है सिक्का खोटा
चलो लगायें जमकर इनको *नोटा* का सोटा

(फोटो-गूगल से)

सुशील सोंटावाला
मोबा. नं. 080853-05931, 098269-92811